गीता गोपीनाथ का बड़ा खुलासा: IMF भारत की ग्रोथ 7% तक बढ़ा सकता है!
16 दिसंबर 2025 को 2:29 pm बजे
गीता गोपीनाथ का बड़ा खुलासा: IMF भारत की ग्रोथ 7% तक बढ़ा सकता है! अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की पूर्व डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और मशहूर अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा है कि IMF भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 7% के करीब कर सकता है. उन्होंने बुधवार को बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर परफॉर्म कर रही है और आने वाले अपडेट में IMF भारत की ग्रोथ फोरकास्ट को और मजबूत आंकड़ों के साथ पेश कर सकता है.गोपीनाथ ने कहा कि इस साल अक्टूबर में IMF ने भारत के लिए 2025 की आर्थिक विकास दर को बढ़ाकर 6.6% किया था. लेकिन यह अनुमान उस समय जारी किया गया था, जब दूसरी तिमाही के नए आंकड़े सामने नहीं आए थे. अब जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 8.2% रही है, जिसके बाद IMF अपने अनुमान को अपडेट करते समय इसे करीब 7% तक ले जा सकता है. उन्होंने कहा कि भारत आज उस स्तर से बेहतर कर रहा है, जितना संकट से पहले अनुमान लगाया गया था.टाइम्स नेटवर्क के अनुसार, उन्होंने बताया कि केवल IMF ही नहीं, बल्कि कई मल्टीलेटरल एजेंसियों, ब्रोकरेज कंपनियों और अर्थशास्त्रियों ने भी भारत की GDP ग्रोथ फोरकास्ट को बढ़ाया है. जुलाई-सितंबर तिमाही में मजबूत विकास ने आर्थिक नजरिए को और बेहतर किया है. भारत की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है और घरेलू मांग, निवेश और उत्पादन में सुधार दिख रहा है.गोपीनाथ ने वैश्विक लेवल पर भी बात की. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में टैरिफ को लेकर जो परस्थिति बनी थी, उसके बाद भी ग्लोबल इकोनॉमी ने काफी मजबूती दिखाई है. उनके अनुसार, दुनिया के अलग-अलग हिस्से अलग-अलग कारणों से संभल पाए हैं. गीता गोपीनाथ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने दुनिया भर में तरक्की का एक नया रास्ता बनाया है. AI पर बढ़ता खर्च और निवेश कई देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है, जिससे व्यापार पर टैरिफ का नेगेटिव प्रभाव कुछ हद तक कम हुआ है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह नहीं सोचना चाहिए कि अधिक टैरिफ दुनिया के लिए समस्या नहीं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि टैरिफ का असर काफी अहम होता है और आने वाले कुछ सालों में दुनिया अभी भी इस बदलते जियो इकोनॉमिक माहौल के असर को महसूस करेगी.टैरिफ के मुद्दे पर बताते हुए गीता गोपीनाथ ने अमेरिका से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत साझा किए. उन्होंने कहा कि अमेरिका में अब टैरिफ के मामले में “पीक का समय गुजर चुका है या उसके करीब है. इसके कई कारण हैं. पहला बड़ा कारण यह है कि 2026 में अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन होने हैं. ऐसे में कोई भी सरकार या नेता चुनाव से पहले आर्थिक अनिश्चितता नहीं चाहता.उन्होंने बताया कि अमेरिकी टैरिफ ने वहां चीजों की कीमतें बढ़ा दी हैं और लगभग 0.7 प्रतिशत पॉइंट तक महंगाई में इजाफा किया है. कीमतें बढ़ने से आम लोगों के जीवन पर असर पड़ा है और वह खर्च वहन करने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं. इसी कारण अब अमेरिका में टैरिफ और बढ़ाने की संभावना कम होती जा रही है.इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमेरिका में टैरिफ को लेकर कानूनी चुनौतियां सामने आई हैं, जो आगे चलकर इन शुल्कों को कम कर सकती हैं. इसलिए गीता गोपीनाथ का मानना है कि अमेरिका में हम टैरिफ के सबसे ऊंचे दौर से निकल चुके हैं या उसके बेहद करीब हैं.इससे ये बात तो साफ होती है कि भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं, विशेष रूप से IMF, भारत के भविष्य को लेकर पहले से ज्यादा आशावादी हैं. IMF का अनुमान बढ़कर 7% के करीब जाना भारत के लिए बड़ी सकारात्मक खबर होगी. वहीं, ग्लोबल
