सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जालौन के मानपुरा में शराब की दुकान का विरोध, ग्रामीण बोले- गांव में नहीं खुलने देंगे ठेका

19 जून 2026 को 4:07 am बजे

शेयर करें:

जालौन के मानपुरा में शराब की दुकान का विरोध, ग्रामीण बोले- गांव में नहीं खुलने देंगे ठेका जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब की दुकान खुलने से युवाओं और बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ेगा तथा अपराध और विवाद बढ़ेंगे। उन्होंने दुकान मालिक से शराब ठेके के लिए भवन किराये पर न देने की अपील की और चेतावनी दी कि यदि दुकान खोली गई तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और प्रशासन से गांव की खुशहाली बनाए रखने की मांग की। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट