सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

स्कूल में गैस रिसाव से छात्र बेहोश, जिलाधिकारी और एसपी ने मौके का निरीक्षण किया

20 नवंबर 2025 को 11:50 am बजे

शेयर करें:

स्कूल में गैस रिसाव से छात्र बेहोश, जिलाधिकारी और एसपी ने मौके का निरीक्षण किया हरदोई तहसील सण्डीला के अन्तर्गत लायंस पब्लिक स्कूल में किसी गैस रिसाव के कारण कुछ छात्रों के बेहोश होने की जानकारी प्राप्त होते ही जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने स्कूल तथा चिकित्सालय पहुंच कर मौके का गहनता से निरीक्षण किया तथा अस्पताल जाकर छात्रों से मिले तथा उपस्थित चिकित्सकों को छात्रों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये। इससे पहले उक्त घटना की जानकारी पर ज्वाइंट मजिस्टेट एवं सीओ सण्डीला ने स्कूल पहुंच कर बेहोश छात्रों को तत्काल चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि बीमार बच्चों का समुचित उपचार कराया जा रहा हैे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री एवं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहां है कि जल्द ही इसकी जांच करवाई जाएगी संलिप्त पाए गए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित आदि उपस्थित रहें।