सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

आदित्यनाथ ने पेश किया यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट ₹9 12 लाख करोड़!

12 फ़रवरी 2026 को 6:13 pm बजे

शेयर करें:

आदित्यनाथ ने पेश किया यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट ₹9 12 लाख करोड़! उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित करते हुए प्रदेश की विकास यात्रा, बजट की प्रमुख प्राथमिकताएँ और सरकार की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। यह सत्र 9 फरवरी से चल रहा है और 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹9.12 लाख करोड़ से अधिक का बजट विधानसभा में पेश किया, जो राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों पर जोर दिया गया है। भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा को स्पष्ट किया कि पिछले 9 वर्षों में बजट लगभग तीन गुना बढ़ा है और प्रदेश ने “बीमारू की छवि से उभरकर “अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट के रूप में खुद को स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि बजट की थीम “सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम पर आधारित है तथा आर्थिक अनुशासन और पूंजीगत व्यय पर विशेष ध्यान दिया गया है। 📍 उत्तर प्रदेश | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट