सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जयपुर में धूमधाम से मना प्रताप सिंह खाचरियावास का जन्मदिन, जुटे विधायक और कांग्रेस नेता

19 मई 2026 को 9:23 pm बजे

शेयर करें:

जयपुर में धूमधाम से मना प्रताप सिंह खाचरियावास का जन्मदिन, जुटे विधायक और कांग्रेस नेता जयपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का जन्मदिन उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, विधायक रफीक खान, यामीन कागजी, पूर्व विधायक गंगा देवी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समर्थकों ने फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ प्रताप सिंह खाचरियावास का स्वागत किया। जन्मदिन समारोह के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके लंबे जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम पूरे उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट