सिद्धार्थनगर में मल्लाह समाज का भव्य आयोजन, बाबा अमर सिंह और कोयला बाबा की पूजा में उमड़ा जनसैलाब
14 मई 2026 को 9:10 pm बजे
सिद्धार्थनगर में मल्लाह समाज का भव्य आयोजन, बाबा अमर सिंह और कोयला बाबा की पूजा में उमड़ा जनसैलाब सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील स्थित बड़हरघाट मंदिर में मछुआरा समुदाय द्वारा अपने कुल देव पूज्य बाबा अमर सिंह और कोयला बाबा की पूजा-अर्चना बड़े धूमधाम से की गई। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। प्राचीन परंपरा के अनुसार नई नाव बनाकर पूजा की गई और आरती के बाद उसे नदी में प्रवाहित किया गया। भाजपा नेत्री पूजा पाल सहित कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
