झांसी में मलेरिया अलर्ट | डॉक्टर बोले- बचाव ही सबसे बड़ा उपचार, जानिए जरूरी सावधानियां
5 अगस्त 2026 को 9:13 am बजे
झांसी में मलेरिया अलर्ट | डॉक्टर बोले- बचाव ही सबसे बड़ा उपचार, जानिए जरूरी सावधानियां बरसात के मौसम में झांसी सहित कई क्षेत्रों में मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं। डॉक्टरों के अनुसार मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें, पूरी बांह के कपड़े पहनें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य विभाग भी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बचाव के उपाय बता रहा है। 📍 झांसी | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
