“जयपुर में बेटियों को आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक”
9 अप्रैल 2026 को 8:10 pm बजे
जयपुर में बेटियों को आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक जयपुर में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित “जागृति सप्ताह के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा कानूनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, सरकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, कौशल विकास अपनाने और जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बेटियों को सशक्त बनाकर एक सुरक्षित और जागरूक समाज की नींव तैयार करना है। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
