जयपुर में जल जीवन मिशन की बड़ी समीक्षा! 23 पेयजल योजनाओं का निरीक्षण, गांवों में सुधरेगी जल व्यवस्था
5 जून 2026 को 3:11 am बजे
जयपुर में जल जीवन मिशन की बड़ी समीक्षा! 23 पेयजल योजनाओं का निरीक्षण, गांवों में सुधरेगी जल व्यवस्था राजस्थान के जयपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर संदेश नायक के निर्देश पर अब तक 40 प्रस्तावित जल योजनाओं में से 23 का निरीक्षण पूरा हो चुका है। निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति, घरेलू नल कनेक्शन और कार्यों की गुणवत्ता का आकलन किया गया। साथ ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से मिले सुझावों के आधार पर डिस्ट्रिक्ट इम्प्रूवमेंट प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि गांवों में सुरक्षित और निर्बाध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
पूरी खबर पढ़ेंजल जीवन मिशन के अंतर्गत चयनित गांवों में संयुक्त निरीक्षण के अंतर्गत 23 जल योजनाओं का किया निरीक्षण