सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जालौन में किसानों का फूटा गुस्सा! ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, सड़क जाम कर हंगामा | LOKtantra Live Tv

5 अप्रैल 2026 को 8:04 pm बजे

शेयर करें:

जालौन में किसानों का फूटा गुस्सा! ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, सड़क जाम कर हंगामा | LOKtantra Live Tv जालौन के माधौगढ़ क्षेत्र में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद कर दी। इसके बाद गुस्साए किसानों ने रामपुरा–जगम्मनपुर मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। राजपुरा, पूरनपुरा, रुद्रपुरा, मिहौनी और अकबरपुरा सहित कई गांवों के किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों का आरोप है कि हर बार केवल सर्वे किया जाता है, लेकिन मुआवजा नहीं मिलता। कई किसानों ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि फसल चौपट होने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। किसी की बेटी की शादी रुकी है तो किसी के घर में खाने के लिए अनाज तक नहीं बचा। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद है और किसानों को समझाने की कोशिश की जा रही है। 👉 क्या इस बार किसानों को मिलेगा मुआवजा? 👉 क्या प्रशासन करेगा ठोस कार्रवाई? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट