सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

चांदी 2.5 लाख पार! निवेशक खुश, मुनाफावसूली भी शुरू!

28 दिसंबर 2025 को 3:35 pm बजे

शेयर करें:

चांदी 2.5 लाख पार! निवेशक खुश, मुनाफावसूली भी शुरू! सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन सोमवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. 29 दिसंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी ने पहली बार 2,50,000 रुपये की कीमतों के आंकड़े को पार कर लिया है.भारतीय बाजार के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. आज चांदी के दाम पहली बार 80 डॉलर के पार चले गए थे. हालांकि, इस जबरदस्त तेजी के बाद सफेद धातु में मुनाफावसूली शुरू हो गई और कीमतों में गिरावट आई. आइए जानते हैं, चांदी की कीमतों में आ रही इस तेजी की वजह...घरेलू फ्यूचर मार्केट में चांदी की कीमतों में सोमवार, 29 दिसंबर को रॉकेट सी तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 मार्च, 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर वायदा सोमवार को 2,47,194 रुपए पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर चांदी 2,39,787 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. 29 दिसंबर की सुबह 10:00 बजे, एमसीएक्स पर चांदी 2,48,982 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 9,200 रुपये की उछाल दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,54,174 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. इंडस्ट्रीयल सेक्टर में चांदी की मांग में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में इसके इस्तेमाल ने कीमतों को मजबूत करने का काम किया है. मौजूदा हालात में पूरी दुनिया से चांदी की करीब 60 फीसदी मांग उद्योगों से ही आ रही है. साथ ही चांदी के उत्पादन और मांग में बढ़ रहा अंतर भी चांदी के दामों में उछाल की एक वजह है. इसके अलावा, डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती के संकेत भी बाजार को सहारा दे रहे हैं. ऐसे हालात में निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका सीधा असर MCX पर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर देखने को मिल रहा है.