जयपुर-सीकर हाईवे पर बड़ा हादसा! बेकाबू बस ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी
25 मई 2026 को 1:51 am बजे
जयपुर-सीकर हाईवे पर बड़ा हादसा! बेकाबू बस ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में जयपुर-सीकर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेकाबू बस ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे 6 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर हरमाड़ा पुलिस पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
