उरई-ऐट टोल के पास चलती Brezza कार बनी आग का गोला, धमाकों से दहला हाईवे
15 मई 2026 को 1:38 am बजे
उरई-ऐट टोल के पास चलती Brezza कार बनी आग का गोला, धमाकों से दहला हाईवे जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र में उरई-झांसी हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई Brezza कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार 4 लोग और एक 3 वर्षीय बच्ची ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि Reliance पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के कुछ देर बाद कार में आग लगी। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और लगातार चार धमाकों के साथ टायर फट गए। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
पूरी खबर पढ़ेंउरई-ऐट टोल के पास चलती Brezza कार बनी आग का गोला, 3 साल की बच्ची समेत 5 लोगों ने कूदकर बचाई जान