सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

झांसी की पहुज नदी में बड़ा हादसा! नहाने गए भिंड के तीन युवक डूबे, SDRF तलाश में जुटी

18 जून 2026 को 4:06 am बजे

शेयर करें:

झांसी की पहुज नदी में बड़ा हादसा! नहाने गए भिंड के तीन युवक डूबे, SDRF तलाश में जुटी झांसी के गोपालपुरा स्थित पहुज नदी में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के तीन युवक नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। साथियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश शुरू कर दी गई है, जबकि SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। प्रशासन द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 📍 झांसी | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट

पूरी खबर पढ़ेंशादी में आए तीन युवक नदी में डूबे, SDRF तलाश में जुटी