सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

माधौगढ़ प्रीमियर लीग का भव्य आगाज़! शेखपुर अहीर में जुटे खेल प्रेमी, विजेता को मिलेगा ₹1 लाख

8 मई 2026 को 1:11 am बजे

शेयर करें:

माधौगढ़ प्रीमियर लीग का भव्य आगाज़! शेखपुर अहीर में जुटे खेल प्रेमी, विजेता को मिलेगा ₹1 लाख जालौन के माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेखपुर अहीर में माधौगढ़ विधानसभा प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि आशीष पांडे, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पांडे और विकल प्रजापति ने फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹1 लाख और उपविजेता को ₹51 हजार का इनाम दिया जाएगा। पहले मुकाबले में हुसेपुरा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। मैदान पर भारी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।