जयपुरिया अस्पताल में बड़े फैसले | नई मशीनें, एंबुलेंस को मंजूरी | कलेक्टर संदेश नायक का निरीक्षण
18 अप्रैल 2026 को 8:19 pm बजे
जयपुरिया अस्पताल में बड़े फैसले | नई मशीनें, एंबुलेंस को मंजूरी | कलेक्टर संदेश नायक का निरीक्षण जयपुर के राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की अहम बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। अस्पताल में नए एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, डिजिटल एक्स-रे मशीन और एंबुलेंस सहित कई विकास कार्यों के लिए RMRS फंड से मंजूरी दी गई है। इसके अलावा कलेक्टर ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, रामाश्रय वार्ड, लैब कॉम्प्लेक्स और ओपीडी ब्लॉक का दौरा किया। मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। प्रशासन के इस कदम से जयपुरिया अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। 👉 ऐसी ही ताजा और सटीक खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।
