सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

लखनऊ :सत्येन्द्र कुमार बारी के हस्तक्षेप से जगी न्याय की उम्मीद,बलिया में पुश्तैनी मकान निर्माण रुका

29 मई 2026 को 11:02 pm बजे

शेयर करें:

लखनऊ :सत्येन्द्र कुमार बारी के हस्तक्षेप से जगी न्याय की उम्मीद,बलिया में पुश्तैनी मकान निर्माण रुका बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी रामाकान्त बारी अपने पुश्तैनी मकान की छत डालने को लेकर लंबे समय से परेशान थे। कथित रास्ते के विवाद के चलते कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही थी। न्याय की उम्मीद लेकर पीड़ित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग पहुंचा, जहां आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार 'बीनू जी' ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आयोग की सक्रियता के बाद पीड़ित परिवार को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। 📍 लखनऊ | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट