प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, भ्रष्टाचार खत्म होगा प्रधानमंत्री मार्गदर्शन से
10 जनवरी 2026 को 4:34 pm बजे
प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, भ्रष्टाचार खत्म होगा प्रधानमंत्री मार्गदर्शन से जी‑राम योजना का बड़ा ऐलान! मंत्री जायसवाल ने कहा, भ्रष्टाचार खत्म होगा प्रधानमंत्री मार्गदर्शन से प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा की आज आप सभी के समक्ष एक महत्वपूर्ण योजना – जी‑राम योजना के बारे में बात करने आया हूँ। यह योजना भगवान राम के नाम पर रखी गई है, और जैसा कि आप सभी जानते हैं, जब कोई कार्य भगवान के नाम से हो, तो उसमें अच्छाई ही अच्छाई होती है। हमने इस योजना का नाम मनरेगा से बदलकर जी‑राम योजना रखा है। इस परिवर्तन से पंचायती राज संस्थानों, जिला पंचायत और अन्य विभागों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने की हमारी दृढ़ संकल्पना स्पष्ट होती है। जब पत्रकारो ने सवाल किया की मंत्री ने, क्या केवल नाम बदलने से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा? अधिकारी, सरपंच, सचिव वही रहेंगे, तो क्या उन्हें भी हटाया जाएगा? जायसवाल ने उत्तर दिया कि आप बिल्कुल सही कह रहे हैं, नाम बदलना ही पर्याप्त नहीं है। इस विषय पर अंतिम उत्तर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देंगे। उनका मार्गदर्शन ही इस दिशा में आगे का कदम तय करेगा। आपने कई योजनाओं के नाम बदले हैं – सड़क योजना, इंदिरा आवास योजना आदि क्या यह सिर्फ राजनीतिक प्रचार है। जायसवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल नाम बदलना नहीं, बल्कि जनता के हित में कार्य करना है। पूर्व सरकार ने कई योजनाओं को गांधी‑नेहरू के नाम पर रखा था; हमने उन्हें राष्ट्रीय भावना के अनुरूप पुनः नामित किया है, ताकि हर योजना का मूल उद्देश्य स्पष्ट रहे। जब पत्रकारों ने पूछा की IPC कि धाराओं को सुधार कर बीएन एस क्यों किया गया है क्या आईपीसी ठीक नहीं था। वही मंत्री जी ने कहा की यह एक प्रशासनिक सुधार है, जिसका उद्देश्य कानूनी प्रक्रियाओं को सरल बनाना है। विस्तृत विवरण बाद में आधिकारिक विज्ञप्ति में जारी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि आगे भी जनता के हित में निर्णय लिये जाते रहेंगे।
