सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

केशव प्रसाद मौर्य का राहुल-सपा पर हमला | 2027 में BJP सरकार बनने का किया बड़ा दावा

12 अगस्त 2026 को 10:00 am बजे

शेयर करें:

केशव प्रसाद मौर्य का राहुल-सपा पर हमला | 2027 में BJP सरकार बनने का किया बड़ा दावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने नहीं गए, जबकि प्रयागराज में कार्यक्रम को लेकर उन्होंने तंज कसा। केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी के PDA को फर्जी बताते हुए दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि जनता का भाजपा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। साथ ही सपा सरकार के कार्यकाल को लेकर पिछड़ों, दलितों और ब्राह्मणों के साथ अन्याय तथा अपराधियों-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया।