सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जयपुर में किडनैपिंग-लूट गिरोह का पर्दाफाश | 15 लाख फिरौती मांगी, 50 हजार लेकर छोड़ा

10 अगस्त 2026 को 9:43 am बजे

शेयर करें:

जयपुर में किडनैपिंग-लूट गिरोह का पर्दाफाश | 15 लाख फिरौती मांगी, 50 हजार लेकर छोड़ा जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में हाईवे पर लूट और किडनैपिंग करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक 5 अगस्त को डिग्गी रोड पर बाइक सवार कमलेश मीणा और उसके दोस्त का अपहरण किया गया था। आरोप है कि दोस्त को रास्ते में उतारने के बाद कमलेश को जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और चांदी की चेन, तीन अंगूठियां व मोबाइल लूट लिया गया। इसके बाद बदमाशों ने कथित तौर पर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी और 50 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया। पुलिस ने मामले में सुरेश चौधरी, दीपक बलाई उर्फ दीपू और सुनील जांगिड़ को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य सरगना की तलाश जारी है। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट

पूरी खबर पढ़ेंजयपुर में हाईवे लूट गिरोह का पर्दाफाश, युवक को किडनैप कर मांगी 15 लाख की फिरौती; 50 हजार लेकर छोड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार