लखनऊ में बारी समाज का सराहनीय कदम—74 कल्याण मंडप के तहत 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न
26 अप्रैल 2026 को 8:33 pm बजे
लखनऊ में बारी समाज का सराहनीय कदम—74 कल्याण मंडप के तहत 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामाजिक एकता और सहयोग का बेहतरीन उदाहरण सामने आया है। बारी समाज द्वारा 74 कल्याण मंडप के अंतर्गत 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह बड़े ही धूमधाम और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया। यह भव्य आयोजन 28 अप्रैल 2026 को ऐशबाग स्थित नगर निगम जोन-2 परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने मिलकर बेटियों को नई जिंदगी की शुरुआत दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सक्रिय सदस्य सतेंद्र बारी उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़ों को कपड़े, आवश्यक घरेलू सामान और अन्य उपहार भेंट किए गए, जिससे वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत अच्छे तरीके से कर सकें। वहीं बारातियों के स्वागत के लिए स्वादिष्ट और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में आयोजक गिरजा शंकर जी की अहम भूमिका रही, जिनकी मेहनत और समर्पण ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। 📍 लखनऊ | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
