सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जयपुर में सावन की झमाझम बारिश, तापमान 3-4 डिग्री गिरा, गर्मी से मिली राहत

29 जुलाई 2026 को 8:24 am बजे

शेयर करें:

जयपुर में सावन की झमाझम बारिश, तापमान 3-4 डिग्री गिरा, गर्मी से मिली राहत राजस्थान के जयपुर स्थित हरमाड़ा के टोडी मोड़ क्षेत्र में सावन की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। किसानों ने इस बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया। हालांकि, टोडी मोड़ और आसपास के कुछ इलाकों में जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट