Lucknow SP Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, हजरतगंज में कार्यकर्ता हिरासत में
2 अक्टूबर 2026 को 12:00 pm बजे
लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर पहुंचे थे, लेकिन पुतला दहन से पहले पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान तथा धक्कामुक्की हुई। कुछ कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन जारी रखा। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर वाहनों से ईको गार्डन भेज दिया। हजरतगंज में हुए इस प्रदर्शन की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और मौके की तस्वीरें इस वीडियो में देखिए। लोकतंत्र लाइव टीवी की खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें। वीडियो को Like और Share करना न भूलें। चैनल सब्सक्राइब करें: / @loktantra.livetv loktantra_live_tv
