“सेल्फी बनी मौत का कारण! झरने में उतरी 3 सहेलियां, एक को बचाने में तीनों की डूबकर मौत”
11 अप्रैल 2026 को 12:02 am बजे
सेल्फी बनी मौत का कारण! झरने में उतरी 3 सहेलियां, एक को बचाने में तीनों की डूबकर मौत आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। गुरुवार को तीन लड़कियां झरने के पास सेल्फी और वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान एक लड़की अचानक पानी में गिर गई। उसे बचाने के लिए बाकी दो सहेलियां भी पानी में उतर गईं, लेकिन तैरना न आने की वजह से तीनों देखते ही देखते गहरे पानी में समा गईं। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लापरवाही और जोखिम भरी सेल्फी कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।
