सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

सिद्धार्थनगर में 60 लाख की स्मैक बरामद | नेपाल से तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार | UP Police

1 जुलाई 2026 को 5:04 am बजे

शेयर करें:

सिद्धार्थनगर में 60 लाख की स्मैक बरामद | नेपाल से तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार | UP Police सिद्धार्थनगर में पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 308 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने नेपाल से स्मैक लाकर तस्करी करने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की जांच जारी है। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट