लालू राबड़ी की Z+ सुरक्षा वापस! तेज प्रताप की सुरक्षा भी घटी, बिहार में सियासत तेज
5 जून 2026 को 12:07 am बजे
लालू राबड़ी की Z+ सुरक्षा वापस! तेज प्रताप की सुरक्षा भी घटी, बिहार में सियासत तेज बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें विशेष सुरक्षा व्यवस्था मिलती रहेगी, जिसमें हाउस गार्ड, अंगरक्षक, पायलट वाहन और बुलेटप्रूफ कार शामिल हैं। वहीं तेजस्वी यादव को पहले की तरह वाई प्लस सुरक्षा मिलेगी। तेज प्रताप यादव की सुरक्षा घटाकर एक अंगरक्षक कर दी गई है। इस फैसले को लेकर आरजेडी ने सरकार पर राजनीतिक मंशा से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है, जबकि सरकार का कहना है कि यह नियमित सुरक्षा समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। 📍 बिहार | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
