गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

UP Viral: 200 टन की मशीन लेकर वाराणसी पहुंचा 308 पहियों वाला महाट्रक

1 अक्टूबर 2026 को 12:00 pm बजे

शेयर करें:

उत्तर प्रदेश की सड़कों पर 308 पहियों वाला विशाल ‘बाहुबली’ ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 200 टन की भारी औद्योगिक मशीन लेकर चल रहा यह मल्टी-एक्सल ट्रेलर चंदौली के रास्ते वाराणसी पहुंचा। इसे देखने और मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुट गई। इस विशाल मशीन को बेल्जियम से समुद्री मार्ग द्वारा ओडिशा के पारादीप बंदरगाह लाया गया था। वहां से इसे सड़क मार्ग द्वारा लखीमपुर खीरी के कुंभी स्थित बायो-पॉलिमर प्लांट ले जाया जा रहा है। इसे कई जगह बॉयलर कहा जा रहा है, जबकि यह प्लांट में इस्तेमाल होने वाला विशेष इंडस्ट्रियल वेसल या वैक्यूम उपकरण है। वाराणसी के डाफी क्षेत्र में भारी वजन के कारण इसका वैकल्पिक रास्ता धंस गया था। कई घंटे की मशक्कत और इंजीनियरों की सहायता के बाद इसे निकालकर आगे रवाना किया गया। देखिए इस विशाल वाहन की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। ऐसी दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबरों के लिए Loktantra Live TV को Subscribe करें। चैनल सब्सक्राइब करें: / @loktantra.livetv loktantra_live_tv