जनता के विश्वास की जीत, कुशीनगर में BJP का भव्य जश्न!
5 मई 2026 को 1:07 am बजे
जनता के विश्वास की जीत, कुशीनगर में BJP का भव्य जश्न! पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में कुशीनगर के पडरौना में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में जोरदार उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटाखे जलाकर, मिठाइयां बांटकर और रैली निकालकर जीत की खुशी जाहिर की। पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। विनय जायसवाल ने इसे जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जीत बताया और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 📍 कुशीनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
