खान सर का बड़ा आरोप! पड़ोसी कोचिंग संचालकों ने कराई फायरिंग? पटना में हड़कंप
2 जून 2026 को 11:48 pm बजे
खान सर का बड़ा आरोप! पड़ोसी कोचिंग संचालकों ने कराई फायरिंग? पटना में हड़कंप पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर में हुई तोड़फोड़ और कथित फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है। खान सर ने आरोप लगाया है कि हमला प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों द्वारा कराया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। दीक्षा कुमारी के अनुसार पोस्टर विवाद को लेकर झड़प हुई थी और मामले की जांच जारी है। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है तथा इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 📍 पटना | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
