सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जालौन की गौशाला में बड़ा खुलासा! गोवंशों को सड़ा गला चारा देने के आरोप

21 मई 2026 को 9:43 pm बजे

शेयर करें:

जालौन की गौशाला में बड़ा खुलासा! गोवंशों को सड़ा गला चारा देने के आरोप जालौन के कुठौंद विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भदेख दिवारा स्थित गौशाला में गंभीर अव्यवस्थाओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोवंशों को सड़ा-गला और मिट्टी युक्त भूसा खिलाया जा रहा है, जबकि स्वच्छ पानी और पौष्टिक चारे की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है। आरोप है कि लापरवाही और कुपोषण के चलते गोवंशों की मौतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट