जयपुर में 11 मई को मनाया जाएगा
10 मई 2026 को 8:57 pm बजे
जयपुर में 11 मई को मनाया जाएगा जयपुर में 11 मई 2026 को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय आयोजन श्री झारखंड महादेव मंदिर में भव्य रूप से किया जाएगा। सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह पर्व देशव्यापी स्तर पर मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में शिव स्तुति, भजन गायन, कलश यात्रा, भगवान शिव के विशेष दर्शन, शृंगार, पूजा-अर्चना, सामूहिक महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। देवस्थान विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिवालयों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पर्व के साक्षी बनें। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
