सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

भारत में फिदायीन हमले की साजिश! ATS गिरफ्त में शहबाज, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

1 जून 2026 को 11:28 pm बजे

शेयर करें:

भारत में फिदायीन हमले की साजिश! ATS गिरफ्त में शहबाज, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा गिरफ्तार संदिग्ध शहबाज सिद्दीकी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, शहबाज ने कथित तौर पर भारत में फिदायीन हमला करने की तैयारी की बात स्वीकार की है और वह पाकिस्तानी आतंकियों के निर्देश का इंतजार कर रहा था। जांच एजेंसियों को उसके मोबाइल फोन से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कथित चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं। एटीएस अब उसके नेटवर्क से जुड़े संभावित अन्य लोगों की पहचान और भूमिका की जांच में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और जांच लगातार जारी है।