आगरा में बारिश के बीच भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत | बाल-बाल टला बड़ा हादसा
8 अगस्त 2026 को 9:33 am बजे
आगरा में बारिश के बीच भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत | बाल-बाल टला बड़ा हादसा उत्तर प्रदेश के आगरा से बारिश के बीच दो मंजिला इमारत गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छाता थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान दो मंजिला मकान अचानक पूरी तरह ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन द्वारा मौके की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। 📍 आगरा | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
