अब्बास अंसारी की बढ़ीं मुश्किलें! सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, SP का बड़ा एक्शन
25 मई 2026 को 10:24 pm बजे
अब्बास अंसारी की बढ़ीं मुश्किलें! सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, SP का बड़ा एक्शन मऊ के सदर विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। विधायक की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी उपेंद्र कुमार को विभागीय अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार संबंधित जवान बिना अनुमति गैर जनपद चला गया था, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। मामले को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।
