2 जून को क्या बदले पेट्रोल डीजल के दाम! जानिए दिल्ली, लखनऊ और पटना समेत ताजा रेट
1 जून 2026 को 11:34 pm बजे
2 जून को क्या बदले पेट्रोल डीजल के दाम! जानिए दिल्ली, लखनऊ और पटना समेत ताजा रेट देशभर में 2 जून 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। तेल विपणन कंपनियों ने आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे वाहन चालकों को राहत मिली है। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में फिलहाल कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि बढ़ी हुई ईंधन लागत का असर अब भी आम लोगों के बजट और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। 📍 लखनऊ | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
