जालौन : कृषि इकाई केंद्र माधौगढ़ में बीज वितरण में अव्यवस्था, किसानों की परेशानी बढ़ी
4 दिसंबर 2025 को 1:17 pm बजे
जालौन : कृषि इकाई केंद्र माधौगढ़ में बीज वितरण में अव्यवस्था, किसानों की परेशानी बढ़ी जालौन)- कृषि इकाई केंद्र माधौगढ़ पर किसानों को अनुदानित बीज वितरण नही कराया गया जिससे केंद्र पर भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण दूर-दराज से आए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान घंटों इंतजार के बाद भी बीज नहीं ले पा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि वितरण प्रक्रिया में मनमानी की जा रही है और व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण से पहले किसानों की जमीन के अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि योजना का लाभ सही और जरूरतमंद किसानों तक पहुंच सके। हालांकि, इस प्रक्रिया में भी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। स्थानीय क्षेत्रीय गांव के बुजुर्ग श्यामवीर, हरेन्द्र, गोपाल, श्यामसुंदर, सुनीता,ने बताया कि वे सुबह से गोदाम पर आए थे, लेकिन दोपहर में जब अंगूठा लगवाने का नंबर आया तो कर्मचारियों ने जमीन के अभिलेख न आने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। ग्रामीण ने शिकायत की है कि वे सुबह से बैठे हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है और कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कर्मचारी मनमानी तौर पर बीज़ वितरण करते है। तो कहीं सर्वर की समस्या बताकर टाल दिया जाता है। किसानों ने यह भी बताया कि कृषि इकाई केंद्र पर उनके लिए कोई मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्हें पानी पीने के लिए भी दूर जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। इस संबंध में जब गोदाम प्रभारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। एवं मौजूद अन्य इकाई कर्मचारियों ने जानकारी दी कि कागजी कार्यवाही पूर्णतया सत्यापित होनी चाहिए एवं एक एकड़ से अधिक भूमि होने पर ही लाभार्थी को लाभ दिया जायेगा। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
