बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

Lucknow में ₹12,000 करोड़ का Mega Project | Varun Vihar-Naimish Nagar LDA Scheme

30 सितंबर 2026 को 12:00 pm बजे

शेयर करें:

लखनऊ में घर या प्लॉट लेने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं का शुभारंभ कर दिया है। लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत वाली दोनों टाउनशिप करीब 10,680 एकड़ में विकसित की जाएंगी। पहले चरण में 4,520 आवासीय प्लॉट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2026 बताई गई है। वरुण विहार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर बेहतर कनेक्टिविटी देने की योजना है। नैमिष नगर को लखनऊ-सीतापुर क्षेत्र के नए आवासीय और व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस वीडियो में जानिए • वरुण विहार और नैमिष नगर कहां विकसित होंगे • परियोजना का क्षेत्रफल और लागत • कितने प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ • आवेदन की अंतिम तारीख • दोनों योजनाओं की कनेक्टिविटी और सुविधाएं प्लॉट खरीदने या भुगतान करने से पहले कीमत, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी LDA की आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांचें। लखनऊ और उत्तर प्रदेश की ताजा खबरों के लिए Loktantra Live TV को Subscribe करें। 🔔 चैनल सब्सक्राइब करें: / @loktantra.livetv loktantra_live_tv