बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

सिद्धार्थनगर: मां ने बेटे के लिए छोड़ी नौकरी, अब बहू पर घर से निकालने का आरोप

12 सितंबर 2026 को 11:02 am बजे

शेयर करें:

सिद्धार्थनगर: मां ने बेटे के लिए छोड़ी नौकरी, अब बहू पर घर से निकालने का आरोप सिद्धार्थनगर मुख्यालय से एक मां और बेटी की बेबसी की कहानी सामने आई है। परिवार के मुताबिक, पति की मौत के बाद मां ने अनुकंपा के आधार पर मिलने वाली नौकरी अपने बेटे के नाम कर दी थी। उम्मीद थी कि बेटा आगे चलकर मां और छोटी बहन का सहारा बनेगा। लेकिन बेटे की अचानक मौत के बाद अनुकंपा की नौकरी उसकी पत्नी को मिल गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बाद विकलांग मां और उसकी छोटी बेटी को घर से बाहर कर दिया गया। आज दोनों किराए के जर्जर मकान में आर्थिक तंगी के बीच रहने को मजबूर हैं। पीड़ित बेटी ने प्रशासन से न्याय और अपनी मां के लिए मदद की गुहार लगाई है। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट