जयपुर में बड़ा एक्शन! 83 अन्नपूर्णा रसोइयों पर छापा, सामने आई सच्चाई | CM भजनलाल शर्मा सख्त
9 अप्रैल 2026 को 8:08 pm बजे
जयपुर में बड़ा एक्शन! 83 अन्नपूर्णा रसोइयों पर छापा, सामने आई सच्चाई | CM भजनलाल शर्मा सख्त राजस्थान की राजधानी जयपुर में अन्नपूर्णा योजना को लेकर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 83 अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर संदेश नायक सहित कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान 27 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच की गई, जिसमें भोजन की गुणवत्ता, चपातियों का वजन, गर्म भोजन, कर्मचारियों की ड्रेस और साफ-सफाई जैसे मुद्दे शामिल रहे। कुछ जगहों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, तो वहीं कई स्थानों पर सुधार के निर्देश भी दिए गए। सरकार का कहना है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। 👉 क्या अन्नपूर्णा योजना सही तरीके से लागू हो रही है? पूरी रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो पूरा देखें। 📌 Hashtags 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
