लखनऊ ट्रैफिक पुलिस पर वसूली के आरोप! अमौसी मोड़ का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज
29 मई 2026 को 2:32 am बजे
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस पर वसूली के आरोप! अमौसी मोड़ का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज राजधानी लखनऊ के अमौसी मोड़ पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों से जुड़ा एक कथित वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने स्वयं वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया। अब लोगों की निगाहें वरिष्ठ अधिकारियों पर टिकी हैं कि मामले में निष्पक्ष जांच के साथ ठोस कार्रवाई होती है या नहीं। फिलहाल वीडियो की सत्यता और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। 📍 लखनऊ | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
