जालौन के कुठौंद में जनकल्याण शिविर का आयोजन, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं
16 जून 2026 को 1:53 am बजे
जालौन के कुठौंद में जनकल्याण शिविर का आयोजन, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं जालौन के विकासखंड कुठौंद में 14 से 16 जून तक तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। 15 जून को स्वास्थ्य शिविर और 16 जून को जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
पूरी खबर पढ़ेंब्लाक कुठौंद में सरकार की 12 साल की उपलब्धियां के चलते जन कल्याण शिविर का किया गया आयोजन