जयपुर में अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई! 302 सिलेंडर और 2 पिकअप जब्त
5 जून 2026 को 12:04 am बजे
जयपुर में अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई! 302 सिलेंडर और 2 पिकअप जब्त जयपुर शहर में अवैध गैस भंडारण, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन और जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीमों ने सांगानेर समेत विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 302 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर और दो पिकअप वाहन जब्त किए। दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने साफ किया है कि "ऑपरेशन प्रवर्तन के तहत अवैध गैस कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
पूरी खबर पढ़ेंजयपुर में गैस माफियाओं पर बड़ा एक्शन, 302 सिलेंडर और 2 वाहन जब्त