दिल्ली में 70 आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, शक्ति नगर से आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ
25 नवंबर 2025 को 12:16 pm बजे
दिल्ली में 70 आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, शक्ति नगर से आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ दिल्ली में मोहल्ला-स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शक्ति नगर स्थित एमसीडब्ल्यू सेंटर से 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का वर्चुअल एवं प्रत्यक्ष शुभारंभ किया। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. पंकज सिंह, श्रम एवं विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने शाहदरा के सराय मोहल्ला क्षेत्र में एक नए आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया, जबकि लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने एनडीएमसी क्षेत्र में बापू धाम, नेताजी नगर और गोल्फ लिंक में तीन नए आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। 📍 दिल्ली | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
