जालौन: करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी
1 अगस्त 2026 को 8:48 am बजे
जालौन: करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी जालौन जिले के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां 25 वर्षीय युवक आकाश पुत्र हर प्रसाद की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:50 बजे किसी कार्य के दौरान आकाश अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
