सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

मोरीजा संध्या चौपाल में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

10 मई 2026 को 8:59 pm बजे

शेयर करें:

मोरीजा संध्या चौपाल में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं जयपुर के चौमू तहसील की ग्राम पंचायत मोरीजा में ग्राम रथ अभियान के तहत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में ग्राम रथ अभियान, ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026, किसान कल्याण, सड़क निर्माण और चौमू-दूदू स्टेट हाईवे को फोरलेन करने की मांग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।