NEET छात्र सुसाइड केस पर सियासत तेज! राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर BJP कांग्रेस आमने सामने
30 मई 2026 को 1:26 pm बजे
राजस्थान में NEET अभ्यर्थी प्रदीप माहिच की आत्महत्या के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। राहुल गांधी की पीड़ित परिवार से हुई मुलाकात को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि मुलाकात में एक हिस्ट्रीशीटर भी मौजूद था। वहीं NSUI और कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए संबंधित व्यक्ति को सामाजिक कार्यकर्ता बताया है। मामले को लेकर राजस्थान की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
