सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

"झांसी में तुलसी पूजन दिवस: श्रद्धालुओं ने मनाया भक्ति और उत्सव का माहौल!"

26 दिसंबर 2025 को 3:28 pm बजे

शेयर करें:

झांसी में तुलसी पूजन दिवस: श्रद्धालुओं ने मनाया भक्ति और उत्सव का माहौल! झाँसी... श्री सिद्धेश्वर मंदिर में गुरुवार को तुलसी पूजन दिवस श्रद्धा से मनाया गया। संत, महात्माओ व श्रद्धालुओं ने माँ तुलसी की भक्ति भाव से पूजा की और जयकारे लगाये। अखिल भारत वर्षीय धर्म संघ व दुर्गा उत्सव महासमिति झांसी के तत्वावधान में मंदिर परिसर में पूजा हुई। इस अवसर पर तुलसी जी की महिमा के मधुर भजन गाये गये और इस्कॉन द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया। मनमोहक श्रृंगार के पश्चात धर्माचार्य हरिओम पाठक, दुर्गा उत्सव महासमिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री विनोद अवस्थी,महंत विष्णु दत्त स्वामी,डॉ दिलीप शर्मा,आशीष उपाध्याय,एवं संयोजक पीयूष रावत ने महाआरती की। संयोजक पीयूष रावत ने कहा कि तुलसी पूजन दिवस का बड़ा ही धार्मिक महत्व है। यह माता तुलसी की पूजा करने का एक पवित्र दिन है। तुलसी पूजा से परिवार में धन, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। मां तुलसी को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और उन्हें हरि प्रिया भी कहा जाता है। तुलसी जी आरोग्य प्रदान करती हैं। 📍 झांसी | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट