खैराबाद CHC में डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप | कार्रवाई नहीं हुई तो किसान पंचायत की चेतावनी
25 जून 2026 को 4:25 am बजे
खैराबाद CHC में डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप | कार्रवाई नहीं हुई तो किसान पंचायत की चेतावनी खैराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. विपिन वर्मा पर एक पत्रकार और किसान के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि अस्पताल में दवाएं बाहर से लिखे जाने पर आपत्ति जताने के दौरान डॉक्टर ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि घटना का वीडियो भी मौजूद है।
