शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

Flydubai FZ1073 Viral Video: 34,000 फीट पर कॉकपिट में क्या हुआ? को-पायलट पर गंभीर आरोप

2 अक्टूबर 2026 को 12:00 pm बजे

शेयर करें:

फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 के अंदर का नया वीडियो सामने आया है। वायरल फुटेज में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और कॉकपिट के पास हलचल दिखाई दे रही है। रिपोर्टों के अनुसार, को-पायलट पर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमला करने का आरोप है। घटना के दौरान विमान 34,000 फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे आया और फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा में इसकी ऊंचाई 16,600 फीट तक पहुंचती दिखाई दी। यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद विमान में मौजूद रिजर्व क्रू ने सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई। विमान में 182 लोग सवार बताए गए हैं। हमले की वजह और परिस्थितियों की जांच UAE, सऊदी अरब और संबंधित एजेंसियां कर रही हैं। फ्लाईदुबई ने जांच पूरी होने से पहले अटकलें नहीं लगाने की अपील की है। इस वीडियो में देखिए • फ्लाइट के अंदर सामने आए नए वीडियो में क्या दिखा? • विमान अचानक इतनी तेजी से नीचे क्यों आया? • यात्रियों और रिजर्व पायलटों ने स्थिति कैसे संभाली? • जांच में अब तक क्या जानकारी सामने आई है? वीडियो पसंद आए तो Loktantra Live TV को Subscribe करें और अपनी राय Comment में बताएं। Disclaimer: घटना की जांच जारी है। वीडियो में दी गई जानकारी उपलब्ध आधिकारिक बयानों और मीडिया रिपोर्टों पर आधारित है। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद होगी। चैनल सब्सक्राइब करें: / @loktantra.livetv loktantra_live_tv