सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

झांसी टॉप मॉडल 2026 का ग्रैंड फिनाले | 62 प्रतिभागियों ने मंच पर बिखेरा हुनर और ग्लैमर

11 अगस्त 2026 को 9:51 am बजे

शेयर करें:

झांसी टॉप मॉडल 2026 का ग्रैंड फिनाले | 62 प्रतिभागियों ने मंच पर बिखेरा हुनर और ग्लैमर झांसी में एएस इवेंट प्लानर के तत्वावधान में आयोजित “झांसी टॉप मॉडल 2026 – सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। एक्सपीरियंस बाय ग्रैंड ड्रीम्स में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व से दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता में मिस, मिसेज, किड्स और मेकअप आर्टिस्ट कैटेगरी के कुल 62 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद परिचय राउंड, बच्चों का टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर राउंड आयोजित किए गए। आयोजक अंजलि सिंह ने सभी विजेताओं, रनर-अप्स और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “झांसी टॉप मॉडल का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। 📍 झांसी | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट